फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रवेश परीक्षाओं में आने वाले दहशत में

प्रवेश परीक्षाओं में आने वाले दहशत में

Sat, 05 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाओं में आने वाले दहशत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठे विवाद और टकराव के बाद अशांति के हालात को देखते हुए वह लोग जिनके बच्चों की 13 मई को बीटेक, इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा है, उनमें अलीगढ़ की स्थिति को लेकर संशय और तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे लोग अपने परिचितों और जिन होटलों में उन्होंने कमरों को बुक किया है, उनके संचालकों से अलीगढ़ व एएमयू की स्थिति के विषय में पूछ रहे हैं।

13 मई रविवार को एएमयू की बीटेक, बीआर्क (इंजीनियरिंग) के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी है। यह परीक्षा अलीगढ़ के अलावा देश के छह अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी होती है, लेकिन अलीगढ़ में इस परीक्षा में 30 हजार के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। 30 हजार अभ्यर्थियों में से अधिकांश के साथ में उनके अभिभावक भी होते हैं। इस तरह शहर में उस दिन 50 हजार के आसपास अतिरिक्त लोग होते हैं।
विज्ञापन


गैर जिलों के लोग जिनके बच्चों को उस दिन परीक्षा देनी है टीवी और अखबारों के ई संस्करणों के माध्यम से वह लगातार एएमयू के हालात के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी पार्क स्थित एक होटल के संचालक सोहित सोनी बाबू कहते हैं कि उनके यहां पर बाहर के लोगों ने पहले ही उस तारीख में कमरे बुक कर रखे हैं। अब एएमयू के विषय में जब उन्होंने पढ़ा तो वही लोग फोन करके पूछ रहे हैं कि अलीगढ़ आना ठीक रहेगा या नहीं।


उन्हें यही बताया गया है कि फिक्र करने की कोई बात नहीं है। इस घटना से प्रवेश परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं है। बीटेक की प्रवेश परीक्षा शहर में भी एएमयू के अलावा 25 से अधिक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed