फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मधुबनी पेटिंग से अवगत हुए बंगलादेश के गांव गोहिरपुर के बच्चे

मधुबनी पेटिंग से अवगत हुए बंगलादेश के गांव गोहिरपुर के बच्चे

Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मधुबनी पेटिंग से अवगत हुए बंगलादेश के गांव गोहिरपुर के बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बांग्लादेश के होबीगंज के गांव गोहिनपुर के बच्चे मधुबनी पेंटिंग से अवगत हुए। उन्होंने न सिर्फ मधुबनी पेंटिंग की बारीकियों को उत्साह से समझा, बल्कि बनाकर भी दिखाया।

एएमयू के फाइन आर्ट के शोध छात्र इफ्तखार आलम अंसारी बांग्लादेश के ढाका के सेगुन बगीची स्थित बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी में छह से नौ मार्च के बीच आयोजित फर्स्ट इंटरनेशनल वाटर कलर बिनाले 2018 में शामिल हुए। वेव्स ऑफ कलर्स नामक बिनाले का आयोजन इंटरनेशनल वाटर कलर सोसाइटी बांग्लादेश द्वारा किया गया था। इसमें इफ्तखार की मधुबनी पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन


इसमें भारत के 12 कलाकारों सहित करीब 20 देशों के आर्टिस्ट शामिल हुए। खास बात यह रही कि इफ्तखार वहां होटल के बदले आठ दिन तक अपने एक मित्र पार्थो गुप्तो के घर पर ठहरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थो गुप्तो भी चित्रकार हैं और इफ्तखार से उनकी मुलाकात जयपुर की एक प्रदर्शनी में हुई थी। इफ्तखार ने बताया कि पार्थो गुप्तो एवं उनकी पत्नी के साथ गोहिनपुर गांव के आर्ट सेंटर पर करीब 30-35 बच्चों को मधुबनी पेंटिंग के बारे में जानकारी थी। बच्चे बेहद उत्साहित थे। उन्होंने पेंटिंग भी बनाकर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed