फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में नगर निगम के सफाई कर्मियों को मिलेंगे मास्क, लांग बूट्स

अलीगढ़ में नगर निगम के सफाई कर्मियों को मिलेंगे मास्क, लांग बूट्स

Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में नगर निगम के सफाई कर्मियों को मिलेंगे मास्क, लांग बूट्स
सफाई कर्मचारियों मिलेंगे मास्क, लांग बूट्स और ग्लब्स
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सफाई कार्य करते करते कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर चुके नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जल्द ही नगर निगम हाईटेक करने की योजना बना रहा है। जिससे न सिर्फ इनकी सेहत को नुकसान नहीं होगा, बल्कि सफाई की स्थिति भी बेहतर बनेगी। नगर निगम सफाई कर्मचारियों को मास्क, बूट, ग्लब्स आदि उपकरण दिए जाने की तैयारी कर रहा है।

शहर को साफ सुथरा रखने के काम में लगे नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगातार गंदगी और सफाई का कार्य करने के चलते कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से घिर गए हैं। उड़ान सोसायटी ने इस संबंध में एक अध्ययन किया और जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उसके मुताबिक सफाई कर्मचारियों को त्वचा रोग, फेफड़ों आदि की समस्या पायी गई।
विज्ञापन


इस बात को नगर निगम प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया। यह देखा गया कि बड़े शहरों में और दूसरे देशों में इस समय सफाई की क्या व्यवस्था चल रही है। अलीगढ़ में उन व्यवस्थाओं को लागू करना कहां तक संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तय किया गया कि सफाई कर्मचारियों को सबसे पहले मास्क की व्यवस्था की जाएगी। जिससे सफाई करते समय उनके फेफड़े संक्रमित नहीं हों। लंबे बूट्स और ग्लब्स भी दिए जाएंगे। डलावघरों में काम करने वालों को आक्सीजन सिलेंडर के साथ आक्सीजन मास्क भी दिया जाएगा।

रोबोटिक्स से होगी शहर में सफाई
नगर निगम अब ऐसी योजना बना रहा है कि जिससे आने वाले समय में रोबोटिक्स से शहर की सफाई हो। जिससे मानवीय इन्वाल्वमेंट कम होगा। सफाई और भी बेहतर तरीके से होगी। कुछ मशीनें तो नगर निगम के पास पहले से मौजूद हैं। जैसे बॉबकट, पोकलैंड मशीन।

यह रोबोटिक्स तकनीक पर ही आधारित हैं। इसके अलावा जेसीबी मशीनों भी है। अंडरग्राभनउंड कूड़ेदानों के लिए पहले ही नगर निगम बजट स्वीकृत हो चुका है। इसलिए उम्मीद है कि बेहतर व्यवस्थाएं बन सकेंगी।


‘अंडरग्राउंड कूड़ेदानों सहित 12 करोड़ रुपये से अधिक के काम स्वीकृत हुए हैं। इसमें साइकिल रिक्शा की खरीद भी शामिल है। निश्चित रूप से इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा’
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed