{"_id":"593ad0b64f1c1b956a8b458a","slug":"21497026742-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार में दौड़ रहे करंट ने ली मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तार में दौड़ रहे करंट ने ली मासूम की जान
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे तार में दौड़ रहे करंट ने ली मासूम की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
थाना क्षेत्र के गांव धौरी में विद्युत विभाग की लापरवाही ने सात साल की मासूम की जिंदगी छीन ली। चौबीस घंटे बाद भी टूटा हुआ तार विद्युत विभाग न जोड़ सका। उधर टूटे हुए तार में लगातार करंट दौड़ता रहा। खेलते हुए यह मासूम तार के पास पहुंच गई और करंट से तार में चिपककर मौत हो गई।
गांव धौरी निवासी चंद्रपाल पुत्र सूरजपाल अहेरिया की सात वर्षीय बेटी कोमल कुमारी शुक्रवार सुबह घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। खेलते हुए वह गली में पहुंच गई। वहां पर टूटा तार पड़ा था। तार में करंट दौड़ रहा था, जिससे बच्ची तार से चिपक गई।
लोगों की नजर पड़ी तो उसे बचाने की कोशिश की। लोगों ने विद्युत सब स्टेशन पर फोन किया तब टूटे तार में सप्लाई रोकी गई, लेकिन कोमल को बचाया न जा सका। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर तेज हवा और बारिश में बिजली का यह तार टूटकर गिरा था। इसकी सूचना अकराबाद विद्युत सब स्टेशन में दी गई थी। इसके बावजूद विभागीय कर्मी टूटा तार जोड़ने नहीं पहुंचे। लोगों का कहना है कि समय रहते तार जोड़ दिया जाता तो बच्ची आज जिंदा होती।