फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2040 people vaccinated at 17 centers

17 केंद्रों पर 2040 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Thu, 18 Mar 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
2040 people vaccinated at 17 centers
जिले में बुधवार को कोरोना महामारी से बचने के लिए जनपद के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र पर 17 केंद्रों के 17 बूथों पर कोविशील्ड लगाई गई। सभी बूथों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जिले के 1479 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 साल के बुजुर्गों को कोविड-19 के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिले के देहात क्षेत्र में हरदुआगंज, इगलास, अतरौली, गोंडा, अकराबाद, बिजौली, चंडौस, गभाना, छर्रा, जवां, टप्पल, खैर एवं शहरी क्षेत्र के मोहन गौतम लाल राजकीय महिला चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय व डीडीयू व जेएन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 साल के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद आधे घंटे तक प्रतिरक्षा कमरे में विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया। किसी को कोई दिक्कत होने पर समस्या का समाधान का इंतजाम था। उन्होंने कहा कि प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन कई ऐसे लोग भी रहे, जिनका नाम कोविन पोर्टल पर पंजीकृत था, लेकिन वह टीकाकरण के समय से नहीं आए। जनपद में 2,040 लक्ष्य को निर्धारित करते हुए 17 केंद्रों पर कोविडशील्ड की वैक्सीन लगाई गई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क, 2 गज दूरी और टीकाकरण कराना आवश्यक है। टीकाकरण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली पर मेडिकल ऑफिसर डॉ.अदिति यादव ने कोरोना का टीका लगवाया और उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सभी टीकाकरण जरूर कराएं देश को कोरोना मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं। टीका लगे हुए काफी समय बीत चुका है अभी तक उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। अपनी ड्यूटी कर रही हैं।

स्टाफ नर्स मगन चौहान ने बताया कि उनको कोविड-19 का दूसरा टीका लगा है। टीका लगवाकर बहुत अच्छा लग रहा है। अतरौली अस्पताल की काउंसलर श्वेता रानी ने बताया कि उन्होंने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया है। टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं है। टीकाकरण में एएनएम अनीता देवी, ओपी सिंह, सचिन कौशिक, सौरव कुमार, अशोक कुमार और यूनिसेफ के डीएमसी आरिफ अली व शादाब हुसैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed