फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शर्मनाक: जंक्शन पर पांच घंटे पड़ा रहा भिखारी का शव

शर्मनाक: जंक्शन पर पांच घंटे पड़ा रहा भिखारी का शव

Fri, 05 Apr 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शर्मनाक: जंक्शन पर पांच घंटे पड़ा रहा भिखारी का शव
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हजारों यात्रियों के आवागमन के बीच रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को दिनदहाड़े पांच घंटे तक मानवता तार-तार होती रही। जंक्शन के मुख्यद्वार से घुसते ही प्लेटफार्म नंबर दो पर एक भिखारी का नग्न शव पड़ा रहा। मक्खियां शव के ऊपर भिनभिनाती रहीं। हजारों यात्री इस दौरान वहां से गुजरते रहे। दर्जनों सुरक्षाकर्मियों का भी वहां पहरा लगता रहा।


मगर, किसी ने शव को उठवाना तो दूर उसे ढकने तक की जहमत नहीं उठाई। आलम यह रहा जीआरपी और एसएस कार्यालय से मात्र तीस से चालीस मीटर की दूरी पर पड़े शव की जानकारी अधिकारियों को पांच घंटे बाद हुई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने जीआरपी को सूचना देकर शाम करीब साढे़ चार बजे शव को उठवाया।
विज्ञापन



फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। जीआरपी ने शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी है। इधर, इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकया करीब सुबह 11 बजे का है। प्लेटफार्म नंबर दो पर बनी एक दुकाननुमा स्थान पर भिखारी नग्न हालत में पड़ा था। उसके शव के पास पानी की बोतल और खाना रखा था। शव के ऊपर मक्खियां लग रहीं थी। हालत को देख हर कोई मुंह को दाएं-बाएं कर शव से नजरें हटाते हुए वहां से निकले जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे करीब वह नशे की हालत में था।

खाना खाते-खाते ही गिर पड़ा था। इसके बाद वह मौत के आगोश में समा गया। 11 बजे से पड़े हुए शव की जानकारी रेलवे अधिकारियों को शाम चार बजे के करीब लगी। इसके बाद जीआरपी ने शव को उठवाया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।

मतदान को जागरूक करने आए, मगर मानवता नहीं दिखा सके
जिस समय भिखारी का शव प्लेटफार्म पर पड़ा हुआ था। उसी समय एक हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ता यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने को पहुंचे मगर, उन्होंने अपने से मात्र दो से तीन मीटर की दूरी पर पड़े शव पर कपड़ा डालना भी उचित न समझा।


प्लेटफार्म पर जीआरपीी की ड्यूटी रहती है। उन्होंने पांच घंटे तक शव को क्यों नहीं देखा इसके संबंध में उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जीआरपी के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया जाएगा।
- स्टेशन अधीक्षक, डीके गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed