{"_id":"5ca3c199bdec221454120de1","slug":"201554235801-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अलीगढ़ आएंगे सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अलीगढ़ आएंगे सुनील बंसल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। इसकी तैयारी को प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल सोमवार से ही अलीगढ़ में पहुंच गए है। बुधवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल पहुंचने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नुमाइश मैदान में आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आएंगे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। सारा नेटवर्क तैयार है, सिर्फ बटन दबाने का देर है। यहां के कार्यकर्ता बहुत होशियार है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में फाइनल हो जाएगा कि रैली में किन-किन जिलों के लोगों को आना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के पहले कई बड़े भाजपा नेताओं एवं मंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।