{"_id":"5bfb0373bdec22414d54ff4a","slug":"201543177075-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से अधिक शिव सैनिक धर्मसभा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से अधिक शिव सैनिक धर्मसभा में हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
धर्म सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में जनपद से 200 से अधिक शिवसैनिक शामिल हुए। सरयू नदी पर आरती में दर्शन किए। रविवार सुबह रामलला के दर्शन एवं प्रसाद लेकर अलीगढ़ वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
शिव सेना के युवा जिला प्रमुख अमित सोनी ने बताया कि धर्म सभा में अलीगढ़ से करीब दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। शिव सेना की तरफ से उनके ठहरने एवं खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। शनिवार शाम को लोग सरयू नदी पर आरती में शामिल हुए। रविवार को सुबह रामलला के दर्शन कर एवं प्रसाद लेकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
अमित सोनी ने फोन पर सुबह बताया कि अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात है। यहां कर्फ्यू जैसा नजारा है। आज सुबह हनुमानगढ़ी के पास बाजार नहीं खुला। प्रदेश उप प्रमुख सुधीर राय चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ के करीब 50 लोग 22 नवंबर को ही अयोध्या पहुंच गये थे। भवानी सेना की अध्यक्ष पुनीता शर्मा के नेतृत्व में 50 से अधिक महिलाएं भी धर्म सभा में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से सांसद, विधायक, मेयर सहित काफी संख्या में लोग आए हुए हैं। अयोध्या जाने वालों में ठाकुर नरेंद्र सिंह, मांगेलाल शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, महेश शर्मा, दिलीप भारद्वाज, अशोक तिवारी, हरिकिशन, चिंटू, इंद्रपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन