फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में नार्थन इंटरवर्सिटी 17 से

एएमयू में नार्थन इंटरवर्सिटी 17 से

Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में नार्थन इंटरवर्सिटी 17 से
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू में उत्तर क्षेत्र इंटरवर्सिटी पुरुष हाकी प्रतियोगिता (2018-2019) का शुभारंभ 17 नवंबर से हो रहा है। प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। यूनीवर्सिटी गेम्स कमेटी के हाकी क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली इस हाकी प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 34 टीमें भाग ले रही हैं।
विश्वविद्यालय गेम्स कमेटी के सचिव और प्रतियोगिता की आयोजक समिति की अध्यक्ष प्रो. एस अमजद अली रिज़्वी और हाकी क्लब के अध्यक्ष व आयोजन सचिव प्रो. गुलाम सरवर हाशमी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है। पूल ए में 8 टीमें पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनीवर्सिटी (पीएयू) लुधियाना, कश्मीर विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामियां नई दिल्ली, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, थापर विश्वविद्यालय पटियाला, महाराजा रंजीत सिंह, पंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय (एमआरएसपीटीयू) भटिंडा तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा शामिल हैं।
विज्ञापन

पूल बी में आठ टीमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, किलिस्टर विश्वविद्यालय ऑफ जम्मू, गुरूकाशी विश्वविद्यालय (जीकेयू) तलवंडी साबू भटिंडा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डीएवी जालंधर तथा पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल सी में 9 टीमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर, यूनीवर्सिटी ऑफ जम्मू, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय (जीकेवी) हरिद्वार, कुमांयू विश्वविद्यालय नैनीताल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, आईके गुजराल पंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय जालंधर तथा गुरुग्रंथ साहेब वर्ल्ड यूनीवर्सिटी फतेहगढ़ साहेब शामिल हैं।
पूल डी में भी 9 टीमें हिमाचंल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, दिल्ली विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, गुरु जंबेश्वर यूनीवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालोजी हिसार, लखनऊ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रोहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली तथा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएडडीयू) अमृतसर शामिल हैं।

प्रतियोगिता का पहला मैच 17 नवंबर को सुबह 9 बजे पूल एक की दो टीमों थापर विश्वविद्यालय पटियाला तथा महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय (एमआरएसपीटीयू) भटिंडा के बीच खेला जायेगा। लीग मैच 21 नवंबर से प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर डिप्टी खेल निदेशक अनीस उर रहमान, सहायक खेल निदेशक अरशद महमूद व हाकी कप्तान बदरूज़्जमा सिद्दीकी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed