फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   काजी साहब की गाली भी लगती थी प्यारी

काजी साहब की गाली भी लगती थी प्यारी

Wed, 31 Oct 2018 01:30 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
काजी साहब की गाली भी लगती थी प्यारी
न्यूज डेस्क, इकराम वारिस, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूं तो पद्मश्री काजी अब्दुल सत्तार इस दुनिया से रुख्सत हो चुके हैं, लेकिन उनकी एक-एक बात याद कर उनके खिदमतदार (सेवक) नादिर और आमिर उदास और मायूस हो जाते हैं। कहते हैं कि उनकी डांट तो डांट गाली भी प्यारी लगती थी। अब वो डांट और बातें सुनने को नहीं मिलेगी। इसके लिए वो तरसेंगे।

एक दशक से ज्यादा काजी साहब के सेवक रहे नादिर कहते हैं कि मैं भी उनकी गालियां और डांट-फटकार सुनने का आदी हो चुका था। उनके बुलाने पर फौरन हाजिर नहीं हुआ तो गाली देने लगते थे। पर उनकी गाली भी प्यारी लगती थी।
विज्ञापन


दरअसल, उनकी गाली में न दिखने वाला अपनत्व था। मैंने हमेशा उन्हें (काजी सत्तार) अपने बाप का दर्जा दिया। वे भी मुझे अपने बेटे जैसा प्यार दिया। उनका गुस्सा पल भर का था। आमिर बताते हैं कि मानो उनके सिर से बाप का साया हट गया हो। वो बहुत प्यार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मैं बंदर हूं....
इंटरव्यू के सिलसिले में तीन दफा काजी अब्दुल सत्तार के सर सैयद नगर स्थित आवास 4/1082 पर जाना हुआ है। अंतिम बार (22 जुलाई 2018 को) उनके पास इंटरव्यू ही लेेने गया था। वजह थी पद्म भूषण गोपाल दास नीरज के निधन के बाद उनकी प्रतिक्रिया, जिनका निधन 19 जुलाई को हो गया था।


20 जुलाई को काजी साहब ने कहा था कि ‘मैं अब बहुत थक गया हूं’। लिहाजा, उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी थी। 22 जुलाई को फिर, वही सवाल किया कि अपने दोस्त नीरज जी के बारे में क्या कहना चाहेंगे, इस पर बिना लागलपेट के वे बोले ‘क्या मैं बंदर हूं, जो डमरू बजाएगा और मैं उछल-कूद करने लगूंगा’। बहरहाल, वे इस मसले पर बोलने से परहेज ही करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed