{"_id":"5afc98a74f1c1be2408b5ed0","slug":"201526503591-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में दस रुपये सस्ता मिलेगा बफैलो मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में दस रुपये सस्ता मिलेगा बफैलो मीट
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रमजान मनाने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें पूरे रमजान के दौरान मीट दस रुपये सस्ता मिलेगा। मीट कारोबारियों की अपील को स्वीकार करते हुए प्रशासन ने मीट फैक्ट्रियों को त्योहार के दौरान दस रुपये सस्ता मीट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये हैं।
बगैर लाइसेंस एवं नियत प्राविधानाें के मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कारोबारियों को आसानी से लाइसेंस एवं रिनुअल की सुविधा देने के लिए नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग को कैंप लगाने के निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
बुधवार को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में हुई मीट कारोबारियों एवं फैक्ट्री संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक में मीट फैक्ट्रियों से पर्याप्त मात्रा में और गुणवत्तापरक मीट न मिलने, पुलिस की अवैध वसूली एवं नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग से मीट बिक्री के लाइसेंस मिलने में दिक्कतों की समस्या उठी।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने सभी मीट फैक्ट्रियों को निर्देश दिया कि वे पूर्व में तय लक्ष्यों के अनुरूप मीट विक्रेताओं को मीट की सप्लाई करें। मीट की सप्लाई सुबह छह से आठ बजे तक इनवाइस के साथ मात्र पंजीकृत व्यापारी को दी जाय। पुलिस की शिकायत थी कि मीट व्यवसायी फैक्ट्रियों से मीट बंद कंटेनर में न लाकर छोटा हाथी में खुला ला रहे हैं।
इस मामले में निर्देश दिया गया कि मीट मात्र बंद कंटेनर में लाया जाय। सप्लाई की समस्या से निपटने के लिए कहा गया कि थोक व्यापारी ज्यादा मात्रा में मीट लाकर छोटे व्यापारियों को अपनी इनवाइस के साथ मीट की सप्लाई दे सकते हैं। यह भी निर्देश दिया गया कि मीट कारोबारी खुले में मीट रखकर न बेचे। इसके बजाय शीशेे में बंद कर मीट बिक्री करें। चिक आदि नहीं चलेगी।
लाइसेंस के लिए नगर निगम व एफडीए लगाएगा कैंप
मीट कारोबारियों को लाइसेंस जारी करने के लिए नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग को कैंप लगाने के निर्देश दिये गए हैं। कारोबारियों द्वारा लाइसेंस की आन लाइन प्रक्रिया की जानकारी न होने व कम पढ़े लिखे होने के चलते इसे अपनाने में दिक्कत के सवाल पर नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि वे कुछ कंप्यूटर वालों को अधिकृत कर उनके जरिये मीट कारोबारियों के आन लाइन आवेदन कराएं। आवेदन से पहले कारोबारी अपने साथ निर्धारित लाइसेंस शुल्क से संबंधित बैंक चालान और आवश्यक प्रपत्र साथ लेकर आएं। इसके बाद दो दिन का कैंप लगाकर उनके लाइसेंस एवं रिनुअल का काम कराया जाएगा।
रमजान के दौरान 135 रुपये किलो के हिसाब से मिलेगा मीट
अलीगढ़। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि मीट विक्रेताओं की अपील पर 145 से 150 रुपये किलो के हिसाब से मीट फैक्ट्रियों से मिलने वाले मीट को रमजान के दौरान 135 रुपये किलो में दिये जाने के आदेश जारी किये गए हैं।