{"_id":"5af6001f4f1c1bd7408b48a7","slug":"201526071327-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए
Updated Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन, दिल्ली के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से एएमयू छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।
शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इरशाद अहमद एवं अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति से एएमयू में आकर उपद्रव करने वाले युवकों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने एवं लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इससे पूर्व एसोसिएशन नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जदयू नेता केसी त्यागी एवं सीपीआई नेता टी रजा से मिल चुके हैं। अध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि 13 मई को मंडी हाउस में एएमयू छात्रों के समर्थन में मार्च का आयोजन किया जाएगा।