{"_id":"5af4af984f1c1b340a8b91a5","slug":"201525985176-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, महिला अस्पातल भेजा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, महिला अस्पातल भेजा, मौत
Updated Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के बाद महिला के अत्यधिक रक्त स्राव होने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे वहां से जिला महिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस बात पर हैरानी जतायी कि उसे मेडिकल कालेज क्यों नहीं भेजा गया?
अतरौली के गांव महगाम की रहने वाली लीलावती पत्नी चेतराम को प्रसव पीड़ा होने के बाद बुधवार की रात अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उसका प्रसव तो हो गया, लेकिन उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन उसे सीएचसी से जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसे भर्ती कर लिया। उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के साथ नोकझोंक की, लेकिन बाद में उन्हें समझाया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।