{"_id":"5aecca4b4f1c1bc03d8b6a99","slug":"201525467723-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने महिला को पुत्री की शादी के लिए दिया गुप्त दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने महिला को पुत्री की शादी के लिए दिया गुप्त दान
Updated Sat, 05 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुक्रवार को जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का नया चेहरा सामने आया। उन्होंने पुत्री की सहायता के लिए आर्थिक सहायता मांग रही महिला को व्यक्तिगत रूप से गुप्त दान कर नई मिसाल कायम की।
हुआ यूं कि जनसुनवाई के दौरान मदीना मस्जिद भुजपुरा निवासी महिला सायरा बेगम पत्नी शाहबुद्दीन आई। उसने बताया कि उसकी पुत्री शबाना का निकाह सात मई को है।
कृपया आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस मामले में विभागीय कार्रवाई में समय लगने तथा निकाह में कम समय को देखते हुए डीएम ने व्यक्तिगत रूप से महिला की मदद की और उसकी पुत्री के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
ग्राम गभाना खास के निवासी राजेश सिंह ने शिकायत की कि गांव के ही हरेंद्रपाल सिंह व उनके सहयोगी ने जबरन एक बीघा खेत जोत लिया है। डीएम ने एसडीएम गभाना को जांच के आदेश दिए।
नगला तिकोना निवासी राम कुमार ने शिकायत की कि उसकी ग्राम किशनपुर की गाटा संख्या 22 की भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
डीएम ने एसडीएम कोल को जांच के निर्देश देते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर 48 शिकायतें आईं। इन सभी का निस्तारण कराने के आदेश संबंधित अफसरों को दिये गए।