{"_id":"5a9ef4b94f1c1b9b248b87db","slug":"201520366777-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां संभालेंगी दीक्षांत समारोह की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियां संभालेंगी दीक्षांत समारोह की कमान
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में सेवा की कमान छात्राएं संभालेंगी। समारोह में अतिथियों, छात्र एवं शिक्षकों के लिए 75 स्वयं सेवकों को लगाया गया है, जिसमें 44 लड़कियां हैं।
एएमयू में दीक्षांत समारोह की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही है। स्वयं सेवक बनने के लिए छात्रों के साथ-साथ छात्राओं में भी गजब का क्रेज है।
इस बार करीब 575 छात्र-छात्राओं ने इसके लिए आवेदन किया है। दिलचस्प बात यह है कि आवेदकों में 400 से अधिक छात्राएं हैं।
एएमयू कल्चरल एजूकेशन सेंटर द्वारा करीब 250 छात्र-छात्राओं का नाम चयनित कर इंतजामिया के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इस बार सिर्फ 75 स्वयं सेवकों के नाम पर मुहर लगी है।
--
अशोक स्तंभ वाली दो कुर्सी मंच पर
अलीगढ़। दीक्षांत समारोह के मंच पर सात लोगों के बैठने का इंतजाम है। सबसे बड़ी कुर्सी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए लगाई गई है। उसके ऊपर अशोक स्तंभ बना है। बगल में अशोक स्तंभ वाली दूसरी कुर्सी पर राज्यपाल राम नाईक बैठेंगे।
विज्ञापन
प्लाई बोड से कवर किया गया रोविंग रूम
पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद राष्ट्रपति के लिए तैयार रोविंग रूम में प्लाई बोड लगा दिया गया है। पहले रूम को कपड़ों से घेरा गया था। निरीक्षण के दौरान आईजी ने रूम को प्लाई बोड से कवर कराने का निर्देश ठेकेदार को दिया। दीक्षांत समारोह के मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति व राज्यपाल इसी रूम में पहुंचेंगे और गाउन पहनेंगे। सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर अन्य कई परिवर्तन किये गए हैं। मंच एवं दर्शक दीर्घा के बीच लोहे की जाली से बैरिकेडिंग की गई है। मंच के आगे डी ब्लाक भी बनाया गया है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यपाल राम नाईक को प्रतीक चिन्ह भी भेंट करेंगे।