फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले में लगातार दबिश

अलीगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले में लगातार दबिश

Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले में लगातार दबिश
एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले में लगातार दबिश
विज्ञापन


क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के अचलताल पर शनिवार रात एबीवीपी के नगर सहमंत्री पंकज आर्य पर हमले के मामले में एक तरफ पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, वहीं मुकदमे में नामजद आरोपी अर्जुन सिंह भोलू ने पंकज आर्य के छात्र होने पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। अर्जुन भोलू ने डीजीपी को फैक्स कर कहा है कि पंकज पूर्व में जेल जा चुका है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पुलिस से बचने के लिए संगठन में शामिल हुआ और अब हम जैसे संघ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है।

इधर, शनिवार को हुई मारपीट में घायल एबीवीपी कार्यकर्ता को एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता मलखान सिंह अस्पताल देखने पहुंचे और घायल पंकज को आश्वस्त किया कि पूरा संगठन उसके साथ है। पूर्व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर पंकज का हाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली। इनमें निखिल माहेश्वरी, धीरज चौधरी आदि ने कहा कि सपाई गुंडों को यह याद रखना चाहिए कि अब सरकार बदल चुकी है। उनकी गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी।
विज्ञापन


और बात करें विश्वविद्यालय बनाओ मंच की तो वह सपा का एक राजनीतिक मंच है, जिसके माध्यम से ये सपाई छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले में कल युवा मोर्चा कार्यकर्ता निखिल माहेश्वरी व धीरज चौधरी के नेतृत्व में कप्तान से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विद्यार्थी परिषद की एक अन्य बैठक में इस घटना की निंदा कर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में शीटू चौधरी, नानक राजपूत आदि थे।


वहीं अर्जुन भोलू ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि पंकज पूर्व में सासनी गेट से युवती पर तेजाब फेंकने में जेल गया था और पिछले दिनों आईटीआई रोड पर एक युवती ने उसके खिलाफ ब्लैकमेल करने की तहरीर दी थी। वह किसी डिग्री कॉलेज का छात्र नहीं तो छात्र नेता कैसे बन गया। वह उत्पीड़न कर रहा है। अर्जुन के अनुसार वह स्वयं संघ का स्वयं सेवक हैं। अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहीं इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed