फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मदद के नाम पर युवती ने एटीएम बदलकर लगाया चूना

मदद के नाम पर युवती ने एटीएम बदलकर लगाया चूना

Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
मदद के नाम पर युवती ने एटीएम बदलकर लगाया चूना
मदद के नाम पर युवती ने एटीएम बदलकर लगाया चूना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़। महानगर में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की वारदातें अब युवतियां भी कर रही हैं। ऐसा ही वाकया सासनी गेट इलाके में एक निजी कंपनी में जॉब कर रहे बुजुर्ग संग हुआ। नाटकीय ढंग से एक युवती ने बुजुर्ग की मदद करते हुए एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से गायब हो गई। बाद में बुजुर्ग के एकाउंट से 40 हजार रुपये पार कर दिए। मदद के नाम पर कार्ड बदलने का वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सासनी गेट थाने में की है। सीसीटीवी फुटेज भी दे दिए हैं। मगर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

गांधी नगर निवासी अनिल कुमार गोविल सासनी गेट की एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। 10 सितंबर को वह पंजाब नेशनल बैंक की महेंद्र नगर शाखा में अपना केनरा बैंक शाखा का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए पहुंचे। कार्ड जब एटीएम में डाला तो रुपये नहीं निकल सके। जब फिर कार्ड डाला तो एटीएम कार्ड को रीड नहीं कर पाया। तभी वहां मौजूद करीब 20 वर्षीय लड़की ने अनिल से उसका एटीएम कार्ड डालकर खुद एटीएम में डाला। इस दौरान अनिल ने सिंडींकेट बैंक का कार्ड डाला तो ट्रांजेक्शन होने लगा।
विज्ञापन


ट्रांजेक्शन के बीच में ही उक्त लड़की पास में खड़ी थी। अनिल के मुताबिक इसी दौरान उक्त लड़की ने एटीएम कार्ड वापस लौटा दिया। ऐेसे में अनिल की स्थिति यह थी कि वह एटीएम से निकले धन को छोड़ नहीं सकते थे और न ही उस पर इतना समय था कि वह एटीएम कार्ड को चैक कर सकते। ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद जब अनिल ने देखा तो पता चला कि यह एटीएम कार्ड तो दूसरा है। इस बीच युवती व उसके साथ वहां मौजूद एक युवक गायब हो चुके थे। इससे पहले कि वह कोई कदम उठाते, अगले 30 मिनट में उक्त कार्ड के जरिये कुल 40 हजार की रकम निकाली गई है। इस मामले में तहरीर देकर थाना सासनी गेट अध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed