फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्टेशन पर जहरीली कोल्ड डिक्र की बिक्री

स्टेशन पर जहरीली कोल्ड डिक्र की बिक्री

Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर जहरीली कोल्ड डिक्र की बिक्री

विज्ञापन
स्टेशन पर बिक रही जहरीली कोल्ड ड्रिंक्स

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अगर आप रेलवे स्टेशन जा रहे हैं और गर्मी के सीजन में वहां शीतल पेय से गला तर करना चाहते हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। यहां पर नकली और केमिकल से बनी कोल्ड ड्रिंक्स को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। कुछ यात्रियों को इसी कोल्ड ड्रिंक्स की वजह से उल्टी और फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई। इस पूरे मामले की शिकायत नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड और महामंत्री हरी बाबू बघेल ने डीआरएम से पत्र लिखकर की है।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी पत्र लिखकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु को दी है। कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक्स पीकर तीन लोगों की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों को उपचार के दौरान पता लगा कि जिस शीतल पेय का सेवन किया गया था, उसमें भारी मात्रा में घातक केमिकल था। तीनों यात्री समिति के पदाधिकारियों से मिले और भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। इस मामले की जब और जानकारी की गई तो पता चला कि रेलवे स्टेशन पर कुछ अवैध वेंडरों का गैंग सक्रिय है।

यह शीतल पेय की प्लास्टिक की बोतलों को रेलवे लाइनों और अन्य स्थानों से उठा लेता है। इन बोतलों को फिर से इस्तेमाल करने लायक बना कर उनमें फिर से केमिकल युक्त नकली कोल्ड ड्रिंक्स भर दी जाती है।

यह काम रेलवे परिसर के अंदर निष्प्रयोज्य पड़े भवनों और रेलवे लाइनों के सहारे होता है। कुछ आसपास के घरों में भी इसी तरह का काम होता है। इस काम को रेलवे पुलिस और स्थानीय कुछ रेलवे अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है। यह सभी बातें डीआरएम और रेल मंत्री को लिखे पत्र में भी लिखी गई हैं।


‘जिस तरह की यह कोल्ड ड्रिंक्स केमिकल वाली बताई जा रही है, उससे लीवर, किडनी, फेफड़े, आंतें आदि गंभीर रूप से डेमेज हो सकती हैं। इनका सेवन बहुत ही खतरनाक है। देखने में आता है कि लोग सस्ते के चक्कर में इसको खरीद लेते हैं। इससे राहत के बदले उन्हें आफत ही मिलती है’

डॉ. यशपाल रावल, पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक, मलखान सिंह जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed