फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monsoon In aligarh

सात साल का रिकार्ड तोड़ेगा मानसून

Mon, 12 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon In aligarh
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। मौसम विभाग नई दिल्ली ने इस बार बेहतर मानसून की जानकारी दी है। पिछले सात साल के बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2011 के बाद साल 2012 में बारिश कम हो गई।
इसके बाद वर्ष 2013 में बरसात बढ़ी तो वर्ष 2014 में आंकड़े फिर नीचे गिर गए। साल 2015 और उसके दूसरे ही साल 2016 में मानसून बेहतर रहा लेकिन वर्ष 2011 का रिकार्ड अब तक नहीं टूटा है। अबकी ये रिकार्ड टूटेगा या नहीं..? ये कुछ महीने बाद पता चलेगा लेकिन अच्छे मानसून की खबर ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के कृषि वैज्ञानिक डा. एके सिंह ने बताया कि हर साल के औसत पर नजर डालें तो राष्ट्रीय स्तर पर 1100 मिली की औसत बारिश होती है। इस बार ये औसत बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में औसत से अधिक बारिश हुई तो खरीफ के साथ रबी की फसलों को लाभ होगा क्योंकि सितंबर तक बारिश होने पर खेतों में आपेक्षित नमी बनी रहेगी। जिससे सरसों, लाही, गेहूं, दलहन और दूसरी फसलों में किसानों को सिंचाई की चिंता कम होगी। इधर खरीफ में भी धान सहित दूसरी फसलों की सिंचाई लागत कम होगी और उत्पादन बेहतर होगा। प्री मानसून में अभी तक मई में 81 मिली और जून 64 मिली की बारिश हुई है। ये भी राहत देने वाली है।

वर्ष 2011 में 3048.5 मिली बारिश, औसत 609.64 मिली
वर्ष 2012 में 2332.6 मिली बारिश, औसत 467.10 मिली
वर्ष 2013 में 2710.01 मिली बारिश, औसत 542.02 मिली
वर्ष 2014 में 1286.01 मिली बारिश, औसत 257.46 मिली
वर्ष 2015 में 1852.6 मिली बारिश, औसत 369.32 मिली
वर्ष 2016 में 2561.9 मिली बारिश, औसत 512.56 मिली

6 वर्ष से बारिश का रिकार्ड
वर्ष 2011 में
महीना योग औसत
मई 111.6 मिली 22.32 मिली
जून 497.5 मिली 99.44 मिली
जुलाई 1305.5 मिली 261.10 मिली
अगस्त 904.9 मिली 180.98 मिली
सितंबर 229 मिली 45.8 मिली
अक्तूबर शून्य शून्य
-----------

वर्ष 2012 में
महीना योग औसत
मई 2 मिली .40 मिली
जून 44.2 मिली 8.84 मिली
जुलाई 640 मिली 128 मिली
अगस्त 1278.6 मिली 255.72 मिली
सितंबर 355.8 मिली 71.16 मिली
अक्तूबर 12 मिली 2.4 मिली
-----------


वर्ष 2013 में
महीना योग औसत
मई 13.7 मिली 2.74 मिली
जून 366 मिली 73.2 मिली
जुलाई 668.4 मिली 133.68 मिली
अगस्त 1177.6 मिली 235.52 मिली
सितंबर 279.2 मिली 55.84 मिली
अक्तूबर 205.2 मिली 41.05 मिली
----------

वर्ष 2014 में
महीना योग औसत
मई 33.6 मिली 6.72 मिली
जून 130.6 मिली 26.12 मिली
जुलाई 489.5 मिली 97.9 मिली
अगस्त 165 मिली 33 मिली
सितंबर 402.6 मिली 80.92 मिली
अक्तूबर 64.8 मिली 12.8 मिली
-----------

वर्ष 2015 में
महीना योग औसत
मई 22 मिली 4.4 मिली
जून 1630 मिली 31.6 मिली
जुलाई 578.8 मिली 115.76 मिली
अगस्त 924.4 मिली 184.88 मिली
सितंबर 95.8 मिली 19.16 मिली
अक्तूबर 68.6 मिली 13.52 मिली
-----------

वर्ष 2016 में
महीना योग औसत
मई 94.8 मिली 18.96 मिली
जून 221 मिली 44.2 मिली
जुलाई 1450 मिली 290 मिली
अगस्त 620.1 मिली 124.2 मिली
सितंबर 159 मिली 31.8 मिली
अक्तूबर 17.0 मिली 3.4 मिली
-----------
स्रोत : सभी आंकड़े कलक्ट्रेट के नजारत अनुभाग से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed