{"_id":"593aa5964f1c1b2f1a8b4582","slug":"201497015702-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल व डीजल के रोजाना तय होंगे रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल व डीजल के रोजाना तय होंगे रेट
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना तय होंगे पेट्रोल व डीजल के रेट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट रोजाना तय करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसकी तैयारी कर ली है।
इस संबंध में डीलर्स को मैसेज कर दिया गया है। अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन ने बताया कि कंपनी के अधिकारियाें ने इस बाबत जानकारी दी है।
रोजाना के नये रेट सुबह छह बजे से आठ बजे के बीच आएंगे। इसी रेट के अनुसार दूसरे दिन सुबह तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जाएगी।
नई व्यवस्था 16 जून की सुबह से लागू होगी। पेट्रोल पंपों पर इस संबंध में ग्राहकों की जानकारी के लिए सूचनाएं डिस्प्ले की जाएंगी।
इधर, राज्य सरकार के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की चेकिंग में अब तक 60 से ज्यादा पंप चेक हो चुके हैं। सात पर कार्रवाई हुई है। इसमें घटतौली और पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट के पल्सर बोर्ड में छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। अभी पेट्रोल पंपों की चेकिंग का अभियान जारी है।