फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 thousand beneficiaries will be included in the program of the Prime Minister

अलीगढ़ः प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 20 हजार लाभार्थी होंगे शामिल

Fri, 17 Sep 2021 04:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
20 thousand beneficiaries will be included in the program of the Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 20 हजार लाभार्थी शामिल होंगे। यह लाभार्थी परिवहन निगम की रोडवेज बसों से लाए जाएंगे। प्रत्येक बस में लेखवाल अथवा ग्रामीण विकास अधिकारी या भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है, जो इन लाभार्थियों का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 20 हजार लाभार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनको लाने ले जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया जा रहा है। प्रत्येक बस में लेखपाल, ग्रामीण विकास अधिकारी अथवा भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। ये लोग लाभार्थियों की सूची बनाएंगे और उन्हें बैठाएंगे। खाने-पीने से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और घर छोड़ने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। रूट निर्धारित हो रहे हैं। सोमवार शाम से रोडवेज बसें अपने-अपने प्वाइंट पर जाकर खड़ी होंगी, जिससे कल सुबह लाभार्थियों को बैठाकर सीधे कार्यक्रम स्थल लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed