{"_id":"57bb56dc4f1c1b2926d4f3f0","slug":"2-million-illegal-liquor-seized-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को टप्पल थाने में हरियाणा से शराब की तस्करी का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया था। इसके बाद सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने लोधा स्थित फ्रेट कॉरिडोर के पास चेकिंग के दौरान मेटाडोर में लदीं हरियाणा की शराब की 196 पेटियां बरामद करते हुए दो लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। मेटाडोर में बने अतिरिक्त केबिन में शराब छिपाया गया था, इसे बल्लभगढ़ से एटा बस स्टैंड पर ले जाया जा रहा था। माल की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने अलीगढ़ टप्पल रूट पर चेकिंग की। टीम ने शक के आधार पर एक मेटाडोर को रोका, जो पूरी तरह से कवर्ड थी। मेटाडोर की तलाशी में एक अतिरिक्त केबिन मिला, जिसमें हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 196 पेटियां मिलीं। इनमें 151 पेटी रॉयल चेलेंज, 26 पेटी ऑफिसर चॉइज और 19 पेटी आईबी की थी। टीम ने गाड़ी चालक प्रशांत यादव निवासी प्रेमनगर बल्लभगढ़ और हेल्पर देवेंद्र निवासी आर्य नगर बल्लभगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगाें ने बताया कि बल्लभगढ़ के पदम सिंह ने उन्हें यह गाड़ी एटा बस स्टैंड पहुंचाने के लिए दी थी। इसके एवज में उन्हें करीब 4 हजार रुपये दिए थे, जबकि ढाई हजार रुपये एटा पहुंचने पर मिलने थे। बकौल जिला आबकारी अधिकारी दबोचे गए लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसके साथ ही वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।