फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पर्दानशी महिलाओं की पहचान को हर बूथ पर लगेगी एक महिला

पर्दानशी महिलाओं की पहचान को हर बूथ पर लगेगी एक महिला

Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पर्दानशी महिलाओं की पहचान को हर बूथ पर लगेगी एक महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए तमाम सावधानियों के साथ पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिए हर बूथ पर महिला कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिये गए हैं। यह निर्देश दूसरे चरण के मतदान से पूर्व अफसरों की क्लास लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेकटेश्वर लू ने जारी किये।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अफसरों से रूबरू होते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों पर छाया और पानी की व्यवस्था आवश्यक रूप करने, भ्रामक समाचारों का जिला सूचना अधिकारी द्वारा खंडन करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


उन्होंने मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों द्वारा की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करके उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल पर गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी एवं छाया की व्यवस्था होनी चाहिये जिससे किसी मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अवगत करा दिया जाये कि पीठासीन अधिकारी पोलिंग से पूर्व कंट्रोल यूनिट की सीआरसी करने के पश्चात टोटल बटन को अवश्य दबायें। उन्होेंने कहा कि जनपद में किसी लोकल चैनल या समाचार पत्रों में कोई भ्रामक खबर प्रसारित होती है तो उसका जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से खण्डन कराया जाए।


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह व डीआईजी प्रितेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल में आवश्यकतानुसार पुलिस बल पूर्ण है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सीआरपीएफ आ चुकी है। इस अवसर पर एसपीआरए मणिलाल पाटीदार, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed