फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर छह फरवरी से प्रस्तावित कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रमुख सचिव ने सभी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए हड़ताल पर जाने तथा दूसरे कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य करने वाले कर्मचारियों पर ऐस्मा की कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियाें को पेंशन में दिया जाने वाला अनुदान राज्य सरकार भी देगी।

प्रमुख सचिव अनूप चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को पेंशन में दिये जाने वाली हिस्सेदारी 10 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत देते हुए उस पर लगने वाले ब्याज को भी कर्मचारियों को देगी। इसी प्रकार राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वह भी पेंशन योजना में सभी कर्मचारियों को केन्द्र की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की हर सुविधा का ध्यान रख रही है और बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कोई भी कर्मचारी कुछ संगठनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल पर न जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को ऐस्मा में सम्मिलित कर लिया गया है। जो कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे, उनको प्रशासन द्वारा पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि कोई संगठन या कर्मचारी बोर्ड परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि यूपी बोर्ड की शांतिपूर्ण परीक्षा कराना उनकी जिम्मेदारी है। वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में परीक्षा प्रभावित न हो। इसके लिए वह वैकल्पिक व्यवस्था की भी तैयारियां कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने कर्मचारियों को परमानेन्ट रिटायरमेंट नंबर आवश्यक रूप से दिलाएं। उन्होंने पीडब्लूडी, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट, नगर निकाय, विद्युत आदि जिन विभागों में कर्मचारियों की संख्या अधिक है उनको निर्देशित किया कि वह अपने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए यथाशीघ्र परमानेंट रिटायरमेंट नंबर दिलवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वह स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित कर ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कोई कार्य प्रभावित न हो। इस अवसर पर मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि समेत अन्य अफसर मौजूद थे।

शासन द्वारा छह फरवरी से प्रस्तावित कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की हड़ताल पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया हो और हड़तालियों पर ऐस्मा की कार्रवाई की चेतावनी दी हो, लेकिन कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर अडिग हैँ। उन्होंने हड़ताल से एक दिन पूर्व मंगलवार आज दोपहर तीन बजे से पशु चिकित्सालय तहसील कोल से मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में जन जागरण के लिए बाइक रैली निकालने का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा व संयोजक डा.नरेश कुमार ने कहा कि हड़ताल का कार्यक्रम यथावत रहेगा।


लेखपाल आज देंगे ज्ञापन
अलीगढ़। अपनी मांगों को लेकर लेखपाल सभी तहसीलों पर तहसील अध्यक्ष एवं मंत्री की अगुवाई में दोपहर दो बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed