{"_id":"5b9d7271867a557f714f768f","slug":"191537045105-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा बाईपास मकदूम नगर में एक और अवैध कट्टी गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा बाईपास मकदूम नगर में एक और अवैध कट्टी गोदाम सील
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में फैल रही बदबू के जरियों की तलाश लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को प्रशासन की टीम ने मथुरा रोड तुर्कमान गेट पर अवैध रूप से संचालित हड्डी क्रशर गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान प्लांट में करीब 100 क्विंटल जानवरों की हड्डियों का चूरा, सींग व अन्य अंग बरामद हुए। एक आल्टो, क्रशर मशीन, इंजन आदि भी बरामद हुआ।
हालांकि प्लांट संचालक नगर निगम से लाइसेंस लेने की बात कह कर प्रशासन की टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इस मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नगर एवं एसपी सिटी के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मथुरा रोड पर चल रहे अवैध हड्डी क्रशर प्लांट पर छापा मारा। इसे कलीम पुत्र सलीम संचालित कर रहा था। टीम को देखकर मालिक समेत अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन
वहां मिले कर्मचारियों ने नगर निगम की अनुमति की बात कहकर टीम का गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन उस स्थान पर भीषण बदबू व गंदगी देखकर टीम ने उनकी एक न सुनी।
प्लांट में जगह जगह जानवरों की हड्डियों का चूरा, सींग व अन्य अंग पाए गए। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि टीम को करीब 100 क्विंटल हड्डियों का चूरा, सींग व अन्य अंगों के साथ क्रशर मशीन, इंजन, आल्टो कार एवं अन्य आइटम बरामद हुए हैं। पूरे प्लांट पर सील लगा दी गई है। इस मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
मीट फैक्ट्रियों की मिलीभगत से चल रहे थे अवैध हड्डी गोदाम
शुक्रवार को प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में मकदूम नगर कमेला रोड पर सील कराए गए 15 अवैध कट्टी गोदाम तीन मीट फैक्ट्री संचालकों की मिलीभगत से चल रहे थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनों फैक्ट्री मालिक, प्रबंधक समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
शुक्रवार को प्रशासन की टीम द्वारा मकदूम नगर कमेला रोड पर प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने एडीएम सिटी एवं एसपी सिटी के नेतृत्व में अवैध कट्टी गोदामों पर छापा मारा था। इस दौरान करीब 500 क्विंटल पशुओं के अंग, 600 बोरी इन्हें गलाने के लिए नमक एवं इन्हें ढोने वाले वाहन बरामद हुए।
सभी 15 गोदामों को सील कर दिया गया। मौके से गोदाम स्वामी अब्दुल सत्तार एवं बाबा रफीक निजामी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक हुई तहकीकात में इस गोरखधंघे में तीन मीट फैक्ट्री संचालकों के नाम सामने आये हैं।
इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मीट फैक्ट्री अलदुआ, अल तबारक व एचएमए के मालिक व प्रबंधकों की मिलीभगत से यह लोग अवैध कटान व कटे हुए पशु अंगों को स्टोर करते थे और तैयार कर फैक्ट्री को देते थे।
इस मामले में गोदाम संचालक हाजी सलीम आजाद, अब्दुल सत्तार, बबलू, यामीन, छोटे, शहजाद, मो.शकील, बाबा रफीक निजामी समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। तीनों फैक्ट्री मालिक व संचालकों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं। हालांकि इनका खुलासा नहीं किया गया है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर सोमवार को इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।