फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिर्फ छह पंक्तियों से सीखिए संगीत के राग

सिर्फ छह पंक्तियों से सीखिए संगीत के राग

Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ छह पंक्तियों से सीखिए संगीत के राग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिर्फ छह पंक्तियों से संगीत के राग सीखे जा सकते हैं। सुनने और पढ़ने में अटपटा लग सकता है। मगर, संगीत के राग को सीखने का आसान तरीका तीन साल की कड़ी मेहनत बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सुगम संगीत के शिक्षक जॉनी फॉस्टर ने खोजा है।

यूं तो करीब 200 से ज्यादा राग हैं, लेकिन चलन में करीब 32 हैं। इनमें सबसे ज्यादा राग यमन, बिलावल, दरबारी, भैरवी, बिहाग, भैरव, पीलू, देस, मालकोन्स, काफ़ी, धानी, भोपाली, जोगिया, पहाड़ी, रामकली, हमीर, चंद्रकौस, खमाज, मांड मेघ मल्हार, सोहनी, मारवा, बहार, भीम पलासी राग का इस्तेमाल उत्तरी भरतीय शास्त्रीय संगीत में होता है।
विज्ञापन


गीतकार जॉनी फॉस्टर का दावा है कि अभी तक किसी ने भी ऐसा आसान तरीका पंक्तियों के जरिये ढूंढा नहीं है। उनके इस खोज किए फार्मूले को लखनऊ, दिल्ली, मुंबई के कई संगीत विद्यालय में संगीत शिक्षक अपनाकर अपने विद्यार्थियों को राग की पहचान बता और सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राग-यमन (पहचान गीत)
1- तीवर मद्धम शुद्ध स्वरों के, साथ बड़ा खिल जाए है
2- ग नि वादी संवादी, राग यमन कहलाए हैं
3- थाट कल्याण जाति संपूरन, देर सांझ पे गाते हैं
4- नि रे ग रे, गर रे स स, प म रे ग गाते हैं
5- स रे ग म प ध सं सुर सारे हैं आरोही
6- सं नि ध प म ग रे स, सुर सजते हैं अवरोही

आरोह : सा रे गा म प ध नि सां
अवरोह : सां नि ध प म ग रे सा
थाट : कल्याण
जाति : संपूर्ण
वादी संवादी : ग नि
गायन समय : संध्या रात्रि प्रथम पहर
राग रंग : ऩि रे ग रे ऩि स, प म ग प म ग रे ग रे ऩि रे स

वर्जन फोटो
मैंने आसान शब्दों में राग की पहचान कराने का प्रयास किया है। छह पंक्तियों के गीत में राग के सभी आठ-नौ बुनियादी अंग (आरोह, अवरोह, थाट, जाति, वादी, संवादी, स्वर समूह, गाने का समय वर्जि स्वर) का समावेश किया है। -जॉनी फॉस्टर, गीतकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed