फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू की पूर्व एफओ यास्मीन एवं फिरोज को क्लीन चिट

एएमयू की पूर्व एफओ यास्मीन एवं फिरोज को क्लीन चिट

Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू की पूर्व एफओ यास्मीन एवं फिरोज को क्लीन चिट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व वित्त अधिकारी यास्मानी जलाल बेग एवं कार्यवाहक यूनिवर्सिटी इंजीनियर फिरोज खान को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) द्वारा क्लीन चिट दे दी गई है। अंग्रेजी विभाग के चेयरमैन का पद आर्ट फैकल्टी के डीन देखेंगे।

पूर्व वित्त अधिकारी यास्मीन जलाल बेग पर पूर्व कुलपति प्रो. पीके अब्दुल अजीज को गलत तरीके से आयकर एवं अन्य पेमेंट सरकारी खजाने से कराने सहित अन्य कई आरोप लगे थे। वहीं यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक इंजीनियर फिरोज खान पर 2005-06 में टेंडर में नियमों की अवहेलना का आरोप लगा था। दोनों मामले की जांच के लिए अलग-अलग कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को ईसी की बैठक में दोनों रिपोर्ट पर चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि यास्मीन जलाल बेग एवं फिरोज खान को क्लीन चिट दे दी गई है। हालांकि यह मामला केंद्रीय सतर्कता आयोग में विचाराधीन है। एएमयू के अंग्रेजी विभाग में प्रो. आसिम सिद्दीकी एवं प्रो. रिजवान खान की वरिष्ठता को लेकर गठित कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट ईसी के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसी ने इस मामले पर निर्णय लेने के लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया है। तब तक अंग्रेजी विभाग के चेयरमैन का कार्य आर्ट फैकल्टी के डीन देखेंगे। इस संबंध में एएमयू पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि ईसी बैठक की मिनट्स अभी नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed