फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस, पंचायत, बोर्ड, निगम के कर्मी नहीं दे सकेंगे ट्रायल

पुलिस, पंचायत, बोर्ड, निगम के कर्मी नहीं दे सकेंगे ट्रायल

Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस, पंचायत, बोर्ड, निगम  के कर्मी नहीं दे सकेंगे ट्रायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह अगस्त को होगा। हालांकि, इस ट्रायल में परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के इंस्ट्रक्टर, सहायक अध्यापक हिस्सा नहीं ले सकेंगे, बल्कि राज्य कर्मचारी ही ट्रायल दे सकेंगे। ट्रायल जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर होगा।

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि छह अगस्त को स्टेडियम में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्ंिटग, क्रिकेट, हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे, जबकि मंडल स्तर पर स्टेडियम में 9 व 10 अगस्त को ट्रायल होगा।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर टेनिस (लखनऊ), वॉलीबाल (प्रतापगढ़), तैराकी (सहारनपुर), बॉस्केटबॉल (गोरखपुर), बैडमिंटन (इलाहाबाद), टेबल टेनिस (आगरा), कबड्डी (पीलीभीत), शतरंज (लखनऊ), भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक (वाराणसी), एथलेटिक्स (मेरठ), फुटबॉल (बरेली), कैरम (कानपुर), ब्रिज (लखनऊ), कुश्ती (आगरा), पावर लिफ्ंिटग (वाराणसी), क्रिकेट (कानपुर), हॉकी (इटावा) में 16 व अगस्त को ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed