फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा निखारने की जरूरत : जयवीर

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा निखारने की जरूरत : जयवीर

Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा निखारने की जरूरत : जयवीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्थानीय रघुवीरपुरी स्थित श्रीराम धर्मशाला में शुक्रवार को एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 350 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह एवं भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यह कल के मोेदी व योगी हैं।
विज्ञापन


इन्हें प्यार से पढ़ाने और इनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। डॉ. राजीव अग्रवाल ने बच्चों को विज्ञान से जुड़ी बातें बताई और उन्हें देशभक्त बनने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा के रघुवीरपुरी के मंडल अध्यक्ष ओपी लाला, इंद्रमोहन शर्मा, हिमांशु कौशिक, इं. सुधांशु कौशिक, निक्की कौशिक, नरेंद्र व्यास आदि मंचासीन थे। इससे पहले हिमांशु कौशिक, इं. सुधांशु कौशिक ने ठा. जयवीर सिंह एवं डॉ. राजीव अग्रवाल का स्वागत किया।


इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि ए। कार्यक्रम में निक्की कौशिक, रश्मि कौशिक, प्रीती जैन, ममता अग्रवाल, पारूल, मानसी, अंजलि, तनूजा, रीना, सीमा, प्रियांश कौशिक, दिव्यांशी कौशिक, रागिनी शर्मा, रिंकी वार्ष्णेय, अनम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed