{"_id":"5afde8304f1c1b1a5e8b54ba","slug":"191526589488-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारसौल की फल मंडी में आग, दर्जनों दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारसौल की फल मंडी में आग, दर्जनों दुकानें जलीं
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना बन्ना देवी इलाके में सारसौल की फल मंडी में शार्ट सर्किट से लगी आग से एक के बाद एक कई दुकानें चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग सारसौल फल मंडी में दुकानें बंद करके जा चुके थे। इस बीच शार्ट सर्किट से सबसे पहले सराय रहमान निवासी मो. नासिर की दुकान में आग लग गई। इस दुकान से लगी सराय बीबी निवासी मो. कासिफ की दुकान में भी आग लग गई।
चूंकि मंडी में दुकानें बांस की टटिया और लकड़ी आदि से भी बनी हैं, इसलिए एक के बाद एक सराय हकीम निवासी मुकीम, तुर्कमान गेट निवासी मो. कामिल, सराय रहमान निवासी मो. सगीर, सराय रहमान निवासी शाहिद, मुजाहिद आदि सहित एक दर्जन के करीब दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना पर आढ़ती भी मंडी पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो दमकल मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान आग से हो गया है। आढ़ती आग से हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं।