{"_id":"5ae62a614f1c1b84098b754b","slug":"191525033569-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टरों की सांकेतिक हड़ताल पहली मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टरों की सांकेतिक हड़ताल पहली मई को
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एस्मा) ने पहली मई (मजदूर दिवस) पर सांकेतिक हड़ताल करने का एलान कर दिया है। देश भर के सभी स्टेशन मास्टर पूरे कार्य दिवस में बाजूओं पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करेंगे। अगर इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी लंबित पांच मांगे पूरी नहीं हुई तो इसके बाद आगे की रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर तय होगी।
प्रमुख मांगों में स्टेशन मास्टराें को 5400 का ग्रेड पे दिए जाने, इलाहाबाद आगरा मंडल के स्टेशन मास्टरों को वर्दी भत्ता भुगतान नहीं दिए जाने, 12 घंटे तक अमानवीय ड्यूटी करवाने, रेल संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के बाद भी संरक्षा भत्ता या इसी तरह का कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाना शामिल है।
अलीगढ़ के स्टेशन मास्टर भी पहली मई को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि ये प्रदर्शन कर्मचारियों की लंबित मांगाें को लेकर है। पहली मई का प्रदर्शन सांकेतिक है। इसके बाद एसोसिएशन के फैसले के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।