फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डा. जसीम ने भागवत को लिखा पत्र। -Cordination

डा. जसीम ने भागवत को लिखा पत्र। -Cordination

Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डा. जसीम ने भागवत को लिखा पत्र। -Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार व आरएसएस के नजरियात पुस्तक के लेखक डॉ. जसीम मोहम्मद ने एएमयू में आरएसएस की शाखा लगाने की मांग को जल्द बाजी वाली बताया है। उन्होंने इस सिलसिले में सरसंघ चालक मोहन भागवत को पत्र लिखा है। एएमयू में शाखा लगाने की लिए हाल ही में आरएसएस के एक मुस्लिम सदस्य द्वारा अमुवि के उपकुलपति को पत्र लिखा गया है।

अपने पत्र में डॉ. जसीम ने लिखा है कि सर सैयद ने कहा था कि अलीगढ़ में कालेज बनाने के संबंध में मुसलमानों का इतना एहसानमंद नहीं हूं, जितना हिंदुओं का, जिन्होंने अपने मुस्लिम भाइयों की शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में दान दिया। संघ की शाखा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाने की अचानक मांग थोड़ी जल्दबाजी प्रतीत होता है।
विज्ञापन


किसी भी बात को रखने के लिए उसकी ज़मीन तैयार करनी पड़ती है और अभी वह तैयारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि अमुवि में शाखा और जमीन की मांग के लिए पत्र संघ के द्वारा नहीं दिया गया होगा, लेकिन जिस प्रकार मीडिया ट्रायल हो रहा है, उससे मुसलमानों में संघ के प्रति दूरी बढे़गी। उन्होंने सर संघ चालक से अपील की है कि वह संगठन की विचारधारा को थोपने के विरुद्ध संघ के कार्यकर्ताओं को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed