फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज फाइनल में डीपीएस व रे इंटरनेशनल के बीच मुकाबला

आज फाइनल में डीपीएस व रे इंटरनेशनल के बीच मुकाबला

Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
आज फाइनल में डीपीएस व रे इंटरनेशनल के बीच मुकाबला
आज फाइनल में डीपीएस व रे इंटरनेशनल के बीच मुकाबला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महुआ खेड़ा के क्रिकेट ग्राउंड पर अमर उजाला टी-20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में रे इंटरनेशनल ने एसबीआई और डीपीएस ने पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली। आज फाइनल डीपीएस व रे इंटरनेशनल की टीम के बीच खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में एसबीआई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआत काफी खराब रही। मगर अंकुर शर्मा ने शानदार 93 रनों की पारी खेली और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 154 रन बनाए। मंतोश सिंह ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी रे इंटरनेशनल की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन दूसरे छोर पर डटे कपिल सोलंकी ने 65 रन की जिताऊ पारी खेली। पांच विकेट पर जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। अनिल शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। एसबीआई के अंकुर शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डीपीएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान मोहम्मद फाजिल चार बनाकर पवेलियन लौट गए। साथी सलामी बल्लेबाज अजीत सक्सेना ने 87 रन की बेजोड़ पारी खेली। इसके बाद सर्वजीत सिंह ने अंतिम ओवर में जमकर बल्लेबाजी करके 59 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। पांच विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद उवैस व रोहित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। रोहित ने 37 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पूरी टीम 129 रन पर ही सिमट गई। फाजिल व अजीत ने दो-दो विकेट झटके। डीपीएस के अजीत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग शारिक उस्मानी, प्रिंस कुमार चिकारा, कमेंट्री अजय शर्मा, स्कोरिंग संदीप कुमार बघेल ने की। इस मौके पर अर्जुन सिंह फकीरा, मसूद अमीनी, यासीन शम्स, नदीम खांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सहयोगी
अनु ओवरसीज
सहयोगी
बीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेलरोज बाईपास
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल महुआ खेड़ा
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब
यश रेजीडेंसी
अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed