फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में 22 अथवा 23 को आएंगे सपा के पर्यवेक्षक

अलीगढ़ में 22 अथवा 23 को आएंगे सपा के पर्यवेक्षक

Sun, 22 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में 22 अथवा 23 को आएंगे सपा के पर्यवेक्षक
22 या 23 में आएंगे सपा के पर्यवेक्षक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

समाजवादी पार्टी में मेयर पद के साथ अलग-अलग निकायों से टिकट मांगने वालों को लेकर 22 या 23 अक्तूबर को बैठक होगी। जिला स्तर पर बनी चयन कमेटी, पर्यवेक्षक बन कर आ रहे डॉ. दीप सिंह पाल (सपा के मैनपुरी जिले के पूर्व अध्यक्ष) के सामने सभी दावेदारों के नाम सुझाएगी। इसके बाद तीन तीन नाम लखनऊ के प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे।

अलीगढ़ नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व शहर विधायक जफर आलम, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी, पूरनमल प्रजापति, अहमद सईद सिद्दीकी और अतीत अग्रवाल ने टिकट मांगा है। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों से भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सभी आवेदनों को जिला स्तरीय चयन कमेटी पर्यवेक्षक के सामने पेश करेगी। इसके बाद तीन तीन नाम प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे। जहां से टिकट फाइनल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से नदीम, परवेज और मनोज ने मांगा मेयर का टिकट
अलीगढ़ नगर निगम मेयर के पद के लिए कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता नदीम गफूर, छर्रा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके परवेज अहमद, कौमी एकता मंच के मनोज सक्सेना सहित अन्य ने दावेदारी की है। खैर और अतरौली नगर पालिका से भी नगर अध्यक्ष के लिए तीन तीन दावेदार सामने आए हैं। जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी निकायों के दावेदारों का आवेदन महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के पास जमा हो रहा है।

वहां से ही प्रदेश नेतृत्व को आवेदन भेजे जाएंगे और इसके बाद प्रत्याशी तय होगा। महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि आवेदनों के प्राप्त होने के बाद स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों से रायशुमारी करने के बाद आवेदन पार्टी कार्यालय लखनऊ को भेज जाएंगे। जहां से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व पर टिकट पर फैसला होगा। अभी आवेदन आने जारी हैं।

बसपा से आरिफ बॉबी ने मेयर की दावेदारी
मेयर पद के लिए बसपा के शहर विस क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मौ.आरिफ बॉबी ने अपनी दावेदारी की है। इस पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि आरिफ बॉबी ने आवेदन किया है। अब वह उनका आवेदन पार्टी के जोन इंचार्जों के पास भेजेंगे। वहां से शीर्ष नेतृत्व के पास आवेदन जाएगा। पार्टी मुखिया बहन मायावती जी के निर्देश पर ही पार्टी का प्रत्याशी तय किया जाएगा।

इस बार बसपा ने निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने इसके लिए 23 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। अब इसी क्रम में पार्टी के नगर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे आरिफ बॉबी ने मेयर पद के लिए टिकट मांगा है और इसके लिए आवेदन कर दिया है। आरिफ बॉबी द्वारा टिकट मांगे जाने के बाद पार्टी में निकाय चुनाव को लेकर और हलचल शुरू हो गई है।


माना जा रहा है कि जल्द ही कई और बड़े नेता मेयर की टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। सपा से दो बार विधायक रहे और हाल ही में बसपा में शामिल हुए हजी जमीरउल्लाह का नाम भी चर्चा में है कि वो भी मेयर पद का टिकट मांग सकते हैं। वह पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं और 40 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा बसपा के समर्थन से मेयर का चुनाव दो बार से लड़ रहीं रजिया खान का भी नाम दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रत्याशियों का चयन बहन मायावती के निर्देश पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed