फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अवैध संबंधों में अपहरण के बाद संजय की हत्या हुई

अवैध संबंधों में अपहरण के बाद संजय की हत्या हुई

Thu, 03 Aug 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में अपहरण के बाद संजय की हत्या हुई
अवैध संबंधों में अपहरण के बाद हुई संजय की हत्या
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र से 27 जून को अगवा युवक की हत्या कर दी गई थी। इसका पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मृतक की बाइक, कपड़े तथा आलाकत्ल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के परिवार की किसी युवती के मृतक से अवैध संबंध थे। इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया। खास बात है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी किसी अन्य मामले में जेल चला गया, जबकि पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन लोगों पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांधी पार्क के डोरी नगर निवासी संजय नामक युवक 27 जुलाई को अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाशी, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इधर, युवक के गायब होने के कुछ रोज बाद ही मोहल्ले के उमेश उर्फ योगेश ने अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर किया और जेल चला गया। उमेश के इस तरह जेल जाने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम किया और शक के आधार पर उमेश के भाई हैदरनगर निवासी कृष्णगोपाल तथा दोस्त शाहगढ़ निवासी हरिओम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों टूट गए और युवक की हत्या कबूल कर ली। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या में सहयोग कबूल करते हुए मुख्य अभियुक्त उमेश को बताया। इस पर दो दिन पहले उसे कोर्ट से रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अकराबाद-विजयगढ़ रोड स्थित नहर में शव को फेंकने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही नहर से कुछ दूरी पर ही मृतक की बाइक, कपड़े तथा आलाकत्ल भी बरामद कराया। मामले की विवेचना कर रहे सीओ द्वितीय ने बताया कि युवक की हत्या का कारण आरोपी के परिवार की किसी लड़की का मृतक से अवैध संबंध था। लड़की से मिलवाने के बहाने मृतक को आरोपी ने बुलाया और अपने भाई तथा दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को हत्या में मदद करने वाले दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed