फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में जहर देकर न वविवाहिता की हत्या का आरोप

अलीगढ़ में जहर देकर न वविवाहिता की हत्या का आरोप

Mon, 12 Jun 2017 09:56 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में जहर देकर न वविवाहिता की हत्या का आरोप
अलीगढ़ में जहर देकर नवविवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीलपुर में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगा है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद कार और दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर हत्या कर दी गई।

थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उधर मायके पक्ष से पुलिस को सूचना देने पर शव छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले।

गांव रतिया का नगला पचावर थाना महावन (मथुरा) निवासी लाल सिंह पुत्र रामस्वरूप के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी कृष्णा (24) की शादी 24 अप्रैल 2016 को गांव भीलपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र संजय सिंह के साथ की थी। संजय का थाना गोंडा के गांव मुरवार (नगला जुझार) में क्लीनिक है।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि शादी के बाद कार और दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू हो गई। आए दिन उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार को मुरवार में रात के समय मारपीट कर ससुराल वालों ने कृष्णा को जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद भीलपुर में शव का अंतिम संस्कार करने ससुराल वाले पहुंचे थे। मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तहसीलदार एसपी वर्मा, एसएसआई पवन चौधरी, एसआई केपी सिंह, एसआई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि कृष्णा को उसके पिता मंगलवार को ही मुरवार में छोड़कर गए थे। उसके एक बेटी भी हुई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है।


उधर गृहक्लेश को लेकर आत्महत्या की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि गंभीर हालत में कृष्णा को ससुराल वाले इगलास के एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए थे, जहां मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर पति कृष्ण कुमार, ससुर संजय सिंह, सास रामा देवी व देवर पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed