{"_id":"593aa4a74f1c1bbe348b4587","slug":"191497015463-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम खरीदेगा सुपर जैटिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम खरीदेगा सुपर जैटिंग मशीन
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम खरीदने जा रहा सीवर हाई प्रेशर जैटिंग मशीन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम सीवर हाई प्रेशर जैटिंग सुपर सकर मशीन खरीदने जा रहा है। इसके लिए शासन से पैसा मिल गया है।
शासन ने धार्मिक स्थलों पर जैविक वेस्ट निस्तारण प्लांट लगाने के लिए 2.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने का भी प्रयास किया जाएगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 14वें वित्त आयोग के तहत अपने अनुदान से 2.45 करोड़ रुपये दिए हैं। स्वीकृत धन से पहले चरण में महानगर के चार धार्मिक स्थल अचल ताल, बरछी बहादुर, नौरंगाबाद देवी मंदिर, टीकाराम मंदिर पर जैविक वेस्ट प्लांट लगाए जाएंगे,
जिसके लिए मंडलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। शहर में जमालपुर के बाद सुदामापुरी या आवास विकास पोखर के पास आधुनिक डलाबघर बनाया जाएगा, जिस पर 16 लाख 66 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
1.82 करोड़ से खरीदी जाएगी सुपर सकर मशीन
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी सीवर लाइनों की सफाई और जलनिकासी को प्रभावी बनाने के लिए 1.82 करोड़ रुपये से सीवर हाई प्रेशर जैटिंग सुपर सकर मशीन और 25.50 लाख रुपये से घरों से सीवर टैंक खाली करने के लिए सीवर जेटिंग मशीनें खरीदने जा रहा है।
‘अलीगढ़ भ्रमण पर आये मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ शहर में कूड़ा पृथक्करण और निस्तारण प्रक्रिया को सराहा था। कूड़े को अलग किए जाने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए थे। प्रदेश से प्राप्त धनराशि का उपयोग शहर को बेहतर सफाई और कूड़ा मुक्त बनाने के लिये किया जा रहा है।’
- शकुंतला भारती, महापौर नगर निगम