फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19.9 thousand people are home quarantine in aligarh.

अलीगढ़ : अब तक 19944 लोग होम क्वारंटीन

Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
19.9 thousand people are home quarantine in aligarh.
जिले में चार दिन में ही होम क्वारंटीन लोगाें की संख्या 3244 बढ़ गई है। ये चिंताजनक है। इस आंकड़े ने जिला प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है। 31 मार्च तक जिले में कुल 16700 लोगों को नजरबंद रखा गया था, इसमें 13354 लोग ग्रामीण और 3346 लोग शहरी इलाके के थे। पांच अप्रैल को कुल होम क्वारंटीन लोगाें की संख्या 19944 तक पहुंच गई। जिसमें 14601 लोग ग्रामीण और 5343 लोग शहरी इलाके के हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के 1164 गांव व मजरों में बाहर से आए लोगों को एहतियातन होम क्वारंटीन में रखा गया है। नगर निगम और नगर निकायों ने दो-तीन दिन में ऐसे सभी घरों को सैनिटाइज करने का अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए निकायों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे घरों की सूची मांगी है। जिला प्रशासन ने भी ऐसे घरों को सैनिटाइज कराने का फैसला किया है जिससे पड़ोसियों के घर सुरक्षित कराए जा सके। जिलाधिकारी ने रविवार की समीक्षा बैठक में भी इस बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

29 जमातियों का लिया गया नमूना
जनपद में अलग-अलग स्थानों के दो मस्जिदों से 28 जमातियों के स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में भेज दिया गया है। जमातियों को मस्जिद सील कर उसमें क्वारंटीन कर दिया गया है। एक नमूना छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज स्थित क्वारंटीन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जवां के पिलौना मस्जिद से 16 जमातियों के स्वाब का नमूना लिया गया। कासिमपुर पॉवर हाउस मस्जिद से 12 जमातियों का नमूना लिया गया। इसमें दिल्ली, बिहार एवं गौंडा जिला सहित जनपद के भी शामिल है। इसके अतिरिक्त छेरत स्थित क्वारंटीन में भर्ती एक जमाती का नमूना जांच के लिए लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब ने बताया कि जमातियों की हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है। आज कुल मिलाकर 29 लोगों के स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

कल तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शाहजमाल के एक मस्जिद में 14 जमाती एवं ऊपरकोट के मस्जिद कला में 8 जमाती मिले हैं। उनकी स्क्रीनिंग कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शाहजमाल के जमाती की कन्नौज जाकर वापस आने की हिस्ट्री है। जबकि ऊपरकोट के जमाती छर्रा में गए थे। उन्होंने बताया कि सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed