{"_id":"5e9325388ebc3e76943d703d","slug":"183-coron-suspect-has-beed-tested-yet-city-office-news-ali231191076","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब तक 183 संदिग्धों की हो चुकी है कोराना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब तक 183 संदिग्धों की हो चुकी है कोराना जांच
विज्ञापन
कोरोना वाइरस की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई हैं। संदिग्धों को खोज खोज कर चेक कराया गया है। अब तक जिले भर में 183 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। इनमें मात्र एक का परिणाम पॉजिटिव आया है। जबकि 139 का परीक्षण निगेटिव रहा है। 43 की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। इधर फैज मस्जिद से लगे गोविंद नगर इलाके में परीक्षण का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी फैज मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों में से 12,200 की स्क्रीनिंग की गई। रविवार को यहां 50 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
तीन मार्च को प्रदेश में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आने के बाद से कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू एवं उसके तुरंत बाद लॉकडाउन के बाद से अन्य व्यवस्थाओं के साथ कोरोना संदिग्धों की जांच का सिलसिला तेज हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अफसर अनुनय झा ने बताया कि अब तक जिले में 183 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हो चुकी है। इनमें पिछले दिनों गोविंद नगर इलाके की फैज मस्जिद में मिले जमाती इमरान की रिपोर्ट ही पॉजिटिव मिली है। जबकि 139 सैंपल निगेटिव आए हैं। शेष 43 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट देर सायं तक आने की संभावना है ।
सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि गोविंद नगर एवं मस्जिद के आसपास के प्रतिबंधित किए गए एक किलोमीटर के इलाके में अब तक 12,200 लोगों की जांच हुई है। जबकि पिछले दो तीन दिन में इनमें से करीब 100 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिये गये हैं। इनमें रविवार को लिये गये 50 सैंपल शामिल हैं। इन सभी को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
20,092 किए गए हैं क्वारंटीन
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कोरोना के शक में जिले में अब तक 20,092 लोगों को होम एवं अन्य स्थानों पर क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 7,322 लोग अवधि पूर्ण करने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। जबकि 12,770 अभी भी क्वारंटीन हैं।