{"_id":"5ca517b0bdec22144a273581","slug":"181554323376-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया अधेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया अधेड़, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से गुजरती मालगाड़ी की चपेट में आने से बुधवार दोपहर एक व्यक्ति की जान चली गई। अधेड़ लाइन को पार कर गांधी पार्क बस अड्डे की जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर आ गई। मृतक के पास मिले उसके मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त सासनी गेट इलाके के खाई डोरा निवासी 50 वर्षीय विनय अग्रवाल के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विनय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। जीआरपी द्वारा हादसे की सूचना पाकर स्टेशन पहुंचे परिजनों ने बताया कि विनय अग्रवाल किसी काम से स्टेशन पर आए थे। जानकारी मिली है कि वह लाइन को पार कर वह गांधी पार्क बस अड्डे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विनय के एक बेटा और दो बेटी हैं।
पत्नी कविता अग्रवाल हादसे की सूचना पाने के बाद से बदहवाश है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह प्राइवेट फैक्टरी में काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे।