फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोर शोर से शुरू

लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोर शोर से शुरू

Fri, 08 Mar 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोर शोर से शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के बाद गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में 172 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सभी को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों का निरीक्षण कर पानी, बिजली, रैंप समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिये।

चुनावी तैयारियों पर नजर डाले तो इस बार 15100 कर्मचारी एवं अधिकारी चुनाव कराएंगे। इनमें से दस फीसदी रिजर्व में रखे जाएंगे। उन्हें आपात स्थितियों में चुनावी काम में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य इंतजाम, ईवीएम व वीपी पैट की व्यवस्था
-सातों विधानसभाओं में कुल 3020 मतदेय स्थल व 1643 मतदान केंद्रों पर चुनाव
-अलीगढ़ व हाथरस लोकसभा में 2606847 वोटर चुनेंगे दोनों जिलों के सांसद
-अलीगढ़ की पांच विधानसभाओं के 1876818 वोटर चुनेंगे अलीगढ़ के सांसद
-अलीगढ़ की दो विधानसभाओं इगलास व छर्रा के 730029 वोटर चुनेंगे हाथरस सांसद
-18 से 19 वर्ष तक के 32 हजार 59 मतदाता लोकसभा चुनावों में डालेंगे पहली बार वोट
-चुनाव के लिए मौजूद हैं 4974 बैलेट यूनिट, 3749 कंट्रोल यूनिट व 4099 वीवी पैट
-प्रयुक्त होंगी 3020 कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट, बैलेट यूनिट प्रत्याशी संख्या पर निर्भर
-शेष बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवी पैट रिजर्व रखेगा विधानसभा कार्यालय
-15100 कर्मचारी एवं अधिकारी कराएंगे चुनाव, इनमें से दस फीसदी रहेंगे रिजर्व
-चुनाव कंट्रोल रूम एवं हेल्प लाइन नंबर 1950, इस पर की जा सकती है शिकायत

आनलाइन भी कर सकते हैं वोटर बनने को आवेदन
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि भले ही विधानसभा कार्यालय ने लंबे समय तक चले पुनरीक्षण के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। लेकिन अभी भी युवा एवं अन्य मतदाताओं के पास वोटर बनने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन से ऐन पहले तक उनके नाम पूरक सूची के हिसाब से मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं। मतदाता बनने के लिए उन्हें बीएलओ के पास जाकर फार्म छह भरना होगा।

तहसीलों पर बीआरसी एवं घर बैठे इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन भी किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed