{"_id":"5c3f921dbdec227378301962","slug":"181547670045-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ताजे मीट का संकट, पूर्व विधायक डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ताजे मीट का संकट, पूर्व विधायक डीएम से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मीट फैक्ट्री पर हुई तालाबंदी के बाद जिले में ताजे मीट का संकट सामने आ रहा है। मीट दुकानदारों को माल न मिलने से कारोबार का संकट पैदा हो गया है। बुधवार को इस परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान मीट दुकानदारों के साथ जिलाधिकारी चंद्रभूषण से मिले। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों से अलीगढ़ की जनता को ताजा मीट नहीं मिल पा रहा है।
मीट फैक्ट्री सील होने के बाद यह संकट बढ़ गया है। क्योंकि मीट फैक्ट्रियां अच्छा मीट एक्सपोर्ट करती हैं। ऐसे में मीट बेचने वाले दुकानदारों में कारोबार का संकट पैदा हो गया है। उपलब्धि कम होने के कारण इसके दाम भी बाजार में तेज हैं। जबकि उच्च क्वालिटी मीट बाजार में है भी नहीं। डीएम ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को इसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इसके बाद सभी मीट दुकानदार एडीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि गुरुवार को होने वाली मीटिंग में इस परेशानी का हल निकाला जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं होगा तो जिले सहित आगरा व बुलंदशहर की मीट फैक्ट्रियों को भी बंद करने के लिए आंदोलन किया जाएगा।