{"_id":"5c3f9202bdec22738004e243","slug":"181547670018-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के होर्डिंग फाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के होर्डिंग फाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के होर्डिंग फटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक तलाश जारी है।
बता दें कि दुबे का पड़ाव, गांधी आई हास्पिटल एवं कोल तहसील सहित शहर में कई स्थानों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के होर्डिंग लगे हैं। इनमें से कोल तहसील के पास लगा होर्डिंग रविवार को भाजपा नेता अतुल राजाजी को फटा हुआ दिखा। यह देखते ही उन्होंने तुरंत इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। यह सूचना लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद पूरे महानगर में चर्चाओं का बाजार गरम दिखायी दिया।
किसी ने इन पोस्टरों को लोकसभा चुनाव से जोड़ा तो किसी ने अन्य पहलुओं से। लेकिन भाजपा पदाधिकारियों का ध्यान पोस्टर फाड़ने वाले पर था। सभी कयास लगाए बैठे थे कि आखिरकार यह पोस्टर किसने फाड़ा होगा और वह कैसे चिह्नित होगा। लखनऊ सूचना पहुंचने पर इधर से उधर काफी फोन भी घनघनाए। अंत में बुधवार को इस मामले में बन्नादेवी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को चिह्नित किया जा रहा है।