फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंक

बैंक

Wed, 26 Dec 2018 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
बैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बैंकों के विलय, वेतन पुनरीक्षण में अनावश्यक देरी समेत अन्य मांगोें को लेकर बैंकों की देशव्यापी हड़ताल बुधवार आज है। इस दौरान जिले की करीब 31 बैंकों की 200 से अधिक शाखाओं में तालाबंदी रहेगी।

बैंक कर्मी यूनाइटेड फोर आफ बैंक यूनियंस के बैनरतले भारतीय स्टेट बैंक घंटाघर मुख्य शाखा पर एकत्र होकर सुबह साढ़े दस बजे से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन शाखा पर प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा।

यह जानकारी देते हुए यूनियन के संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि बुधवार को देश के लगभग दस लाख बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारी व कर्मचारी देना बैंक, विजया बैंक तथा बैंक आफ़ बड़ौदा के विलय का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों को यह भी आशंका है कि अन्य बैंकों का भी सरकार विलय कर सकती है।


अधिकारी व कर्मचारियों में इस बात पर भी रोष है कि वेतन पुनरिक्षण में अनावश्यक देरी की जा रही है और सरकार तथा भारतीय बैंक संघ अनुकूल वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के साथ आगे नहीं आ रही है।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सिविल लाइन शाखा पर मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed