{"_id":"5c1e9817bdec2256fb089805","slug":"181545508887-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर प्वाइंट चौराहे क़ौचौड़ा करने को चिह्निकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर प्वाइंट चौराहे क़ौचौड़ा करने को चिह्निकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मैरिस रोड चौराहे को चौड़ा करने और अतिक्रमण ध्वस्त कराने के बाद अब प्रशासन और नगर निगम ने सेंटर प्वाइंट चौराहे पर काम शुरू किया है।
शनिवार को यहां पर तहसील और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से रेवेन्यू मैप के आधार पर चिह्नांकन किया, जिसके बाद चारों रास्तों पर 1.5 से 2 मीटर तक अवैध कब्जे को हटाने के लिए चिह्नांकन कर दिया है। चारों रास्तों पर 100 मीटर की दूरी तक मार्क किया गया है।
शहर के चौराहों पर से अवैध कब्जे हटा कर चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इस क्रम में सबसे पहले मैरिस रोड चौराहे से शुरुआत की गई। यहां पर दुकानदारों ने दुकान की वास्तविक हद से आगे जाकर अपने शटर लगा लिए थे।
दुकानदारों ने पुराने शटर से आगे बढ़ा कर नए शटर लगा लिए थे। नक्शा नजरी के मुताबिक यहां पर चिह्नांकन किया गया, जिसके बाद अवैध कब्जा ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम के संपत्ति विभाग के विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नगर निगम और तहसील की ओर से राजकुमार गुप्ता, लेखपाल आदि रेवेन्यू मैप के साथ सेंटर प्वाइंट पहुंचे।
यहां पर श्याम नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर डेढ़ मीटर, समद रोड की ओर दो मीटर, मैरिस रोड की ओर दो मीटर और स्टेट बैंक तिराहे की ओर डेढ़ मीटर अवैध कब्जे को मार्क किया है। नगर निगम के मुताबिक जल्द ही इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।