फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जलभराव से परेशान हैं मदीना कालोनी के वाशिंदे

जलभराव से परेशान हैं मदीना कालोनी के वाशिंदे

Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से परेशान हैं मदीना कालोनी के वाशिंदे
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भुजपुरा स्थित मदीना कालोनी की तरफ से जा रहा नाला टूट गया है। इस वजह से नाले का पानी कालोनी के आसपास के प्लाटों में भर गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कई लोगों ने अपनी समस्या रखी कि उन्हें मस्जिद जाने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है।

बता दें कि शहर के भुजपुरा स्थित मदीना कालोनी के पास से एक नाला गुजर रहा है। नाले के टूटने की वजह से कालोनी के खाली प्लाटों में नाले का पानी जमा हो गया है। पानी जमा होने से यहां बदबू भी आने लगी है। रास्ते में कीचड़ हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चों को स्कूल गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ड्रेस खराब होने के कारण बच्चे घर वापस लौट आते हैं। घरों के आसपास पानी जमा हो जाने से मकान की दीवारों में सीलन आनी शुरू हो गई है। वहीं उबैस नगर में नालियों की सफाई न होने के कारण सड़क पर ही पानी का जमा होना शुरू हो गया है। रविवार को अमर उजाला ने जब यहां की पड़ताल की तो लोगों का गुस्सा पनप गया। शिकायत करते हुए लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


- नाला टूटने से खाली प्लाटों की तरफ पानी भर गया है। मकान की दीवारों में सीलन आनी शुरू हो गई है। पार्षद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ।
परवेज, निवासी मदीना कालोनी, भुजपुरा।

- जलभराव से गंदगी, बदबू बढ़ गई है। मच्छरों से बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं बच्चे बीमार पड़ते रहते हैं।
- तबस्सुम बेगम, मदीना कालोनी, भुजपुरा।

- मस्जिद जाने के लिए परेशानी होती है। कीचड़ में होकर जाना पड़ता है। कोई सुनने वाला नहीं है। जिंदगी नरक के समान हो गई है।
- मुस्ताक अब्बासी, मदीना कालोनी।

- जलभराव के कारण आए दिन आपस में यहां झगड़ा होता रहता है। कोई सुनने वाला नहीं है। प्रशासन को यहां की समस्या दूर करनी चाहिए।
- पलक, मदीना कालोनी, भुजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed