फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रतियोगिता में जीत नहीं भाग लेना महत्वपूर्ण

प्रतियोगिता में जीत नहीं भाग लेना महत्वपूर्ण

Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीत नहीं भाग लेना महत्वपूर्ण
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की 64वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने इसका शुभारंभ किया। महेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। स्वागत गान उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने व देशभक्ति नृत्य टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल जितेंद्र कुमार मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता में से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कमिश्नर अजयदीप सिंह ने प्रदेश से आए हुए 13 मंडलों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायफल शूटिंग एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन अलीगढ़ मंडल के लिए गौरव का विषय है। कहा कि शूटिंग प्रतियोगिता में ध्यान एवं दृष्टि केंद्रित होनी चाहिए। प्रतियोगिताओं में हार जीत महत्वपूर्ण नहीं, प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण है। संचालन डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय, मुरारी लाल वित्त एवं लेखाधिकारी, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, संयोजक डॉ. विपिन वार्ष्णेय, सचिव डॉ. अनूप शर्मा, अंबुज जैन, उषा गौड़, दिनेश पचौरी, शंभूदयाल रावत, कृष्ण कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार त्यागी जिला उपक्रीड़ाधिकारी, डॉ. दीपक पालीवाल, डॉ. कौशलेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार, डॉ. जेपी यादव, नागेंद्र सिंह चौहान, नीलम शर्मा, नीलम कौशिक, केसी यादव, मधु वार्ष्णेय, डॉ. आरपी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती दिखी प्रतियोगिता
माध्यमिक विद्यालयों की 64वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मच्छरों ने खूब परेशान किया। आराम के पूरे समय खिलाड़ी मच्छरों से परेशान दिखे। बनारस से आईं अर्चना शर्मा, रोजी बानो ने बताया कि टीकाराम इंटर कॉलेज में मच्छरों से वह बहुत परेशान हैं। बाथरूम पानी से लबालब भरा हुआ है। बनारस के शिवम कुमार ने बताया कि हम मच्छरों से परेशान हैं। लै. नारहर सिंह इंटर कॉलेज में ठहरे हुए हैं। मंगलवार रात को जेनरेटर नहीं चला, जिससे कई घंटे अंधेरे में गुजारने को मजबूर हो गए। बुधवार को यह सूचना मिलने पर जेडी जितेंद्र कुमार मलिक ने सभी व्यवस्थापकों को हड़काते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान पहुंचे व्यवस्थापकों ने इन्वर्टर से कनेक्शन जोड़ दिया। वहीं इस संबंध में जेडी ने बताया कि अगर खिलाड़ियों को कोई दिक्कत होती है तो उन्हें दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट करा दिया जाएगा। हालांकि वहां से बच्चों ने कोई भी परेशानी न होने की सूचना दी है। कुछ खिलाड़ियों का कहना था कि मच्छर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं देर रात तक प्रतियोगिता के निर्णय को लेकर असमंजस की स्थित बनी रही। निर्णायकों ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्ण नहीं हुई है इसलिए रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं। वहीं खिलाड़ियों के कार्ड सुरक्षित रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले भी कर रहे प्रतिभाग
अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में शुरू हुई रायफल शूटिंग एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। यहां दूर-दराज से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।


बरेली मंडल से आए कनिष्क यादव ने बताया कि वह अहमदाबाद में वर्ष 2014 में आयोजित नेशनल एअर पिस्टल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस के साथ ही वह 2017 व 2018 में दो प्रदेश स्तीरय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें खेल के लिए प्रेरित किया है। उनके पिता सर्वेश यादव रेलवे कर्मचारी हैं। कनिष्क सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ते हैं।


फोटो...
वहीं टीया देओल ने बताया कि वह मुरादाबाद से हैं। एअर रायफल खेलती हैं। इनका राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2017 में चयन हुआ था, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह खेल नहीं पाईं। बताया कि वह 2017 में दो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। इनके पिता बिजेंद्र कुमार इन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed