{"_id":"5b64b5d94f1c1b66428b5cb8","slug":"181533326809-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने रघुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने रघुराज
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मथुरा के प्रभारी रघुराज सिंह को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद आईटीआई रोड स्थित रघुराज सिंह के आवास गभाना हाउस पर भाजपा नेताओं का तांता लगा है।
राज्य परामर्शदात्री समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रघुराज सिंह ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं, उस पर खड़े उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की तरफ से एप्वाइंटमेंट लेटर मिल गया है। रघुराज सिंह को सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, अन्नू आजाद सहित सभी विधायक, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रघुराज सिंह 32 वर्ष से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। 1963 में जन्मे रघुराज सिंह वर्तमान में मथुरा जिला के प्रभारी हैं। वह जिलाध्यक्ष से लेकर प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान वह बरौली विधान सभा से टिकट के दावेदार थे। हालांकि टिकट हासिल करने में रालेाद छोड़कर भाजपा में आए विधायक ठाकुर दलवीर सिंह कामयाब हुए थे।