फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नए सत्र में छात्र-छात्राओं को नए पाठ्यक्रमों की सौगात

नए सत्र में छात्र-छात्राओं को नए पाठ्यक्रमों की सौगात

Fri, 03 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नए सत्र में छात्र-छात्राओं को नए पाठ्यक्रमों की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नए सत्र में करीब एक दर्जन नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। वहीं कई पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए सीटों में वृद्धि की गई है। बीएसडब्लू पाठ्यक्रम नए सत्र से गए जमाने की बात हो गई है। उसके स्थान पर बीए सोशल वर्क शुरू हो रहा है। वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एवं साइंस में 60 सीटें बढ़ाई गई हैं।

एएमयू कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि कामर्स फैकल्टी में शुरू हो रहे मास्टर इन इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट एवं मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट तथा इंजीनियरिंग फैकल्टी का एमवॉक पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत है। इसके अलावा बीए कुरानिक स्टडी एवं बीए सोशल वर्क शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बीए कुरानिक में 10 सीट है। जबकि बीए सोशल वर्क में 30 सीट छात्रों के लिए एवं 20 सीट छात्राओं के लिए है। बीएसडब्लू पाठ्यक्रम बंद हो गया है। एएमयू वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा खातून ने बताया कि बीएससी में 60 सीटों की वृद्धि से छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। बायोकेमेस्ट्री, जूलोजी एवं बॉटनी में 5-5 तथा मैथ, फिजिक्स, स्टेटिक्स एवं भूगर्भ विज्ञान विभाग में 10-10 सीटों की वृद्धि हुई है। वहीं केमेस्ट्री में 5 सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र में करीब एक दर्जन नए पाठ्यक्रम शुरू होने तथा कई पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि से देश भर के छात्रों को लाभ होगा। अधिकतर नए पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। विभिन्न विभागों में सीट बढ़ने से भी छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।
- मुजीबउल्लाह जुबैरी, परीक्षा नियंत्रक, एएमयू

एएमयू में नए सत्र में नए कोर्स
- कामर्स फैकल्टी - मास्टर इन इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (30 सीट) एवं मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (30 सीट)

- फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग - एमआर्क (20 सीट)
- फैकल्टी ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज - एमए चाइनीज, एमए फ्रेंच, एमए जर्मन, एमए रशियन एवं एमए स्पेनिश (प्रत्येक विषय में 10-10 सीट, कुल 50 सीट)
- बीए कुरानिक - 10 सीट
- बीए सोशल वर्क - 30 छात्र एवं 20 छात्रा (कुल 50 सीट)
- एमवॉक (बीवॉक का आखिरी लेवल 9)
- बीए एलएलबी में 20 सीटों की वृद्धि (कुल 120)
- एलएलम में 10 सीटों की वृद्धि (कुल 35 सीट)
- एमएससी जूलोजी में 5 सीटों की वृद्धि (कुल 40 सीट)
- फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एवं साइंस में बीएससी में लड़कियों की सीटों में वृद्धि (वीमेंस कॉलेज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed