फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा : बेहद कड़ी रही सुरक्षा, मंगलसूत्र तक उतरवाए

पुलिस भर्ती परीक्षा : बेहद कड़ी रही सुरक्षा, मंगलसूत्र तक उतरवाए

Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा :  बेहद कड़ी रही सुरक्षा, मंगलसूत्र तक उतरवाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 की सोमवार को हुई प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों के इलेक्ट्रानिक समान जैसे घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, बेल्ट, कडा़, पर्स, अगूंठी, चैन, जूते आदि उतरवा दिए। यहीं नहीं कुछ परीक्षाकेंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों के मंगलसूत्र तक उतरवाए गए।

परीक्षा के दौरान जिलेभर का फोर्स परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहा। एसपी घुले सुशील परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे। एसपी ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए और अधीनस्थ अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष परीक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर कुछ अव्यवस्थाएं भी दिखाई दीं।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान आंधी और बारिश के कारण परीक्षा कक्षों मे अंधेरा हो गया। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर अंतिम 15 मिनट की घंटी से पहले ही ओएमआर शीट लिए जाने पर हंगामा हुआ। इस बार पेपर तीन से ज्यादा सेटों में था। पेपर की सील खोलते समय वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा केंद्र के निरीक्षक को भी अपने साथ मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमीट्रिक जांच में पकड़े जाएंगे कई
हाथरस। फोटो के मेल न खाने से पकड़े गए दो परीक्षार्थियों के अलावा भी कई और परीक्षार्थी फर्जीवाड़े की कोशिश में पकड़े जा सकते हैं। एसपी घुले सुशील के मुताबिक सोमवार को परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनकी बायोमीट्रिक जांच नहीं हो सकी। हालांकि उनके बायोमीट्रिक कलैक्ट कर लिए गए हैं। परीक्षा के बाद इनकी जांच की जाएगी। जांच में कुछ और आरोपी सामने आ सकते हैं।


करीब 800 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हाथरस। पुलिस भर्ती परीक्षा में 800 के करीब परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि एक पाली में 5472 परीक्षार्थी बैठने थे। इस तरह दो पालियों में 10944 परीक्षार्थियो को परीक्षा देनी थी लेकिन दोनो पालियों में मिलाकर 800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनो पालियों में लगभग दस हजार परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed